सागर/खुरई महोत्सव देखने गया युवक क्यों पहुंचा अस्पताल ? पुलिस मामले में क्या कर रही ?

 

युवक के साथ ऐसा क्या हुआ
किसने किया था ऐसा हाल ?

सागर/खुरई महोत्सव देखने गया युवक क्यों पहुंचा अस्पताल ? पुलिस मामले में क्या कर रही ?


सागर जिले के खुरई में पिछले दिनों चले खुरई महोत्सव 2024 में एक युवक पर किसी ने जान लेने की नीयत से हमला कर दिया। ग्वारी निवासी अभिषेक कुर्मी ने बताया कि वह अपने साथी के साथ नगर पालिका के पीछे लगे मेले में घूम रहा था। किसी अज्ञात बदमाश ने पहले उसे धक्का दिया फिर जान लेने की नीयत से गले पर चाकूनुमा धारदार हथियार चला दिया। गले से खून बहता देख लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल सागर रैफर कर दिया। दाड़ी और गले के बीच बड़ा घाव होने से 18 टांके आए थे। तभी से उसका इलाज चल रहा था। वहां से छुट्टी होने के बाद शहरी थाने में आकर रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने जान लेने की नीयत संबंधी मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे तत्काल जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया था। इलाज कराने के बाद लौटे युवक ने शहरी थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।


By - sagartvnews
22-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.