सागर- बेटे की दोनों किडनी खराब, मां डोनेट करने तैयार लेकिन 20 लाख की जरूरत

 

 

11 साल की उम्र में पिता गुजर गए। सिर पर दाे भाइयाें और एक बहन की परवरिश का बोझ। पौष्टिक आहार के अभाव और शारीरिक कमजोरी के कारण दोनों किडनी खराब हो गई। अब हफ्ते में दो बार डायलिसिस के सहारे सांसें चल रही हैं।

 

 

आस पड़ोस के घरों में भोजन बनाकर गृहस्थी की गाड़ी खींचने में मदद करने वाली मां अपनी एक किडनी बेटे को देकर उसे दूसरी बार जीवन देना चाहती है। लेकिन इसमें राशि की कमी खल रही है। ट्रांसप्लांट में डॉक्टरों ने 20 लाख रुपए का खर्च बताया है।

 

 

सांची दुग्ध संघ पशु आहार केंद्र में मजदूरी करने वाले इस युवक के पास अपना जीवन बचाने के लिए पैसे नहीं हैं। जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई है। लेकिन अभी कहीं से सहारा नहीं मिला है। समाज के लोगो ने कुछ हाथ आगे बढ़ाये है,

 

 

 

यह कहानी है सिरोंजा निवासी 25 वर्षीय मोहित राजपूत की। उसने बताया कि वह तीन भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा है। परिवार के भरण-पोषण के लिए वह मजदूरी कर 9000 रुपए प्रतिमाह कमाता है। मां कांतिबाई स्कूलों में खाना पकाकर उसकी आर्थिक मदद करती हैं।

 

 

 

मां कांतिबाई बताती हैं कि मोहित घर में सबसे बड़ा और हम सबका का आसरा है। वही घर चलाता है। मां अपने बच्चे की खुशी के लिए कुछ भी कर सकती है। फिर बात सांसों की हो तो अपनी जिंदगी भी दांव पर लगा सकती है।

 

 

 

बेटे के बिना मैं जीकर क्या करूंगी। डॉक्टरों से अपनी दोनों किडनी बेटे को ट्रांसप्लांट करने के लिए कहा था। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इलाज के लिए पैसे का इंतजाम भी नहीं है। अब लोगों से आस है। वे बेटे का जीवन बचाने के लिए माेबाइल नंबर-7223885812 पर संपर्क और बैंक ऑफ बड़ौदा के खाता नंबर- 46400100004727, आईएफएससी कोड BARBOSIRSAG पर आर्थिक सहायता कर सकते हैं।


By - sagartvnews
21-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.