सागर-बर्फीली हवाओं से ठिठुरा सागर, जानिए कब तक ऐसा मौसम रहेगा

 

उत्तर भारत से आ रहीं बर्फीली हवाओं से सागर में कंपकंपा देने वाली सर्दी का दौर जारी है। सुबह से कोहरा छा रहा है तो दिनभर शीतलहर चलने से ठिठुरा देने वाली ठंड पड़ रही है। दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

 

 

रविवार को सागर में सुबह से कोहरा छाया रहा। सुबह 9.30 बजे के बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ। जिसके बाद हल्की धूप खिली। धूप में लोगों को ठंड से कुछ हद तक राहत मिली। लेकिन सर्द हवाएं चलने और घरों के अंदर कंपकंपा देने वाली सर्दी का जोर रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 6 डिग्री कम 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार रविवार-सोमवार के लिए प्रदेश में कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है। उत्तरी हवाओं का असर ज्यादा रहेगा। इस कारण कोल्ड-वेव और कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहेगी। कोहरा छंटने लगेगा। 26 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं।

 

 

राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बांग्लादेश में अलग-अलग तीन सिस्टम बने हुए हैं। कर्नाटक से विदर्भ तक एक द्रोणिका गुजर रही है। इस कारण सर्दी बढ़ रही है। रविवार को भी शहर में ठंड का दौर जारी रहेगा।


By - sagartvnews
21-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.