सागर आये मुख्यमंत्री पहुंचे विधायक निवास,पहले भी आते थे,तो जाते थे विधायक के घर

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सागर विधायक शैलेंद्र जैन के निवास पर पहुंचे जहां उनका बुंदेली परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। विधायक शैलेंद्र जैन, उनकी धर्मपत्नी अनु जैन सहित परिजनों ने उनकी आरती उतार कर, टीका लगाकर स्वागत किया और मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा भी कराया।

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया। इस अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, परिजन एवं कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

 

 

सागर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के सागर प्रवास के दौरान आयोजित जन आभार सभा में विधायक शैलेंद्र जैन ने उद्बोधन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से सागर में राजकीय विश्वविद्यालय की मांग रखी जिस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल उद्बोधन के दौरान विधायक शैलेंद्र जैन की मांग को पूरा करते हुए सागर में राजकीय विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की।

 

 

 

मुख्यमंत्री की घोषणा पर मंचसीन नेताओं व उपस्थित जन समूह में खुशी की लहर दौड़ पड़ी जिसका सभी ने जमकर ताली बजाकर स्वागत किया। मंच पर विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को श्री राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।


By - sagartvnews
21-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.