बैंक खाते खरीदकर ठगी की राशि करते थे ट्रांसफर, कई राज्यों में फैला है कारोबार

 

मध्यप्रदेश के जबलपुर में पहली बार अंतर्राज्यीय ऑनलाईन फर्जी बैंक खातों के सिंडीकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 7 लोगों को पकड़ा है। यह लोग बैंकों के खाते खरीदकर उनमें दूसरे ग्राहकों को आॅनलाइन चपत लगाकर रुपए जमा करते थे।

 

 

इसका कई राज्यों में जाल फैला हुआ था। बैंकों में पहले से खुले हुए खाते 5 से 15 हजार रूपये में खरीद लेते थे। एक ही खाते को कई लोग बेच देते थे। आखिर में आॅनलाइन ठग इस खाते का उपयोग अन्य खाता धारकों को चूना लगाने के लिए किया जाता था। जैसे ही किसी ग्राहक के खाते से राशि निकालते तो उस खाते में जमा कर देते थे।

 

 

 

ऐसे में पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाती थी। पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह को लगातार ऑनलाईन फ्राड की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर उन्होंने आईपीएस स्तर के अधिकारियों की टीम बनाकर जांच कराई इसमें सात आरोपी पकड़ में आए हैं।

 

 

 

इनसे महत्वपूर्ण जानकारी मिली है इसके अलावा भी पूछताछ चल रही है। अब तक 150 से अधिक फर्जी खातों की बात सामने आई है। इनमें करोड़ों का लेनदेन हुआ है।


By - sagar tv news
20-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.