सागर-गिरोह ने अब तक गायब किए दो दर्जन ट्रैक्टर, नए ट्रैक्टर रहते थे निशाने पर

 

 

सागर जिले की खुरई और मालथौन तहसील के किसान इन दिनों ट्रैक्टर—ट्रालियां गायब करने वाले गिरोह से खासे परेशान हैं। गिरोह ने भोले—भाले किसानों के ट्रैक्टर किराए पर लेकर गायब कर दिए हैं। अभी तक दो दर्जन से ज्यादा किसान पुलिस थाने पहुंचकर आपबीती सुना चुके हैं। एक तरफ लाखों रुपए के ट्रैक्टर गायब हो गए हैं दूसरी तरफ बैंक लोन की किस्तें जमा न होने से जमीन नीलामी का खतरा बना हुआ है।

 

 

फायनेंस कंपनियों के कर्मचारी किसानों के घरों के चक्कर काट रहे हैं। गिरोह के तीन सदस्य पुलिस के हाथ आ गए हैं जबकि मुख्य सरगना की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि खुरई शहर और आसपास के कुछ लोगों ने गिरोह बनाकर किसानों को उनके नए ट्रैक्टर—ट्रालियों को किराए पर लेने का झांसा दिया।

 

 

 

इसके बाद एक महीने का 20 से 30 हजार रुपए किराया देकर लाखों के ट्रैक्टर—ट्रॉलियां गायब हो गए। बताया जाता है कि एमपी—यूपी बार्डर पर बांध परियोजना और ब्रिज निर्माण कार्य के नाम पर किसानों के ट्रैक्टर—टॉली गायब किए गए हैं।

 

 

इसमें खुरई, बीना, माल​थौन, पठारी और उससे सटे उप्र के इलाके में किसानों को निशाना बनाया गया है। एक अन्य को किसान को इसी तरह झांसा देते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को किसानों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

 

 

 

किसानों का कहना है कि गिरोह के लोग हमारे पास आए और बोले कि निर्माण कार्यों में ट्रैक्टर—ट्रॉली किराए पर लेना है। हर महीना 30 हजार रुपए मिलेंगे। इस पर हम लोगों ने ट्रैक्टर—ट्रॉली दे दिए। एक—एक महीने तक हमें किराया मिला।

 

 

 

इसके बाद किराया बंद हो गया। हमारे ट्रैक्टर गायब कर दिए गए। कुछ किसानों ने जमीनें गिरवी रखकर ट्रैक्टर किराए पर लगा दिए थे। सभी ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत देकर ट्रैक्टर वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।


By - sagar tv news
20-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.