मुख्यमंत्री के सागर आने पर कौन सा रास्ता बंद और कौन सा खुला रहेगा देखिए

 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 20 जनवरी को सागर आ रहे 3 घंटे से अधिक समय वह सागर में रहेंगे इस दौरान पूरे शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है, शनिवार को अगर आप शहर में निकलने वाले हैं

 

 

तो यह खबर आपके लिए ही है इसमें सिविल लाईन चौराहा से जिला पंचायत चौराहा से तिली तिराहा की सड़क सुबह 10-30 से 13-30 बजे तक की आमजनता के आवागमन के लिए बंद रहेगी

 


दीनदयाल चौक बस स्टैण्ड से आईजी कार्यालय तिराहा के लिए सुबह 10-30 से 13-30 बजे तक आमजनता के आवागमन के लिए प्रतिबंधित रहेगी।

 

 

कृष्णगंज चौराहा से एमएलबी तिराहा और बंगाली तिराहा, एमएलबी तिराहा से पीटीसी ग्राउण्ड होकर पीलीकोठी तिराहा तक का रास्ता आमजनता के आवागमन के लिए प्रतिबंधित रहेगा।

 

 

4. दोपहर 2-45 बजे से 3-15 बजे तक पीलीकोठी तिराहे से कलेक्ट्रेट तक का और 4-45 बजे से 5-15 बजे तक कलेक्ट्रेट से पिंपलापुरे मार्ग, पुलिस लाईन तक का मार्ग आमजनता के आवागमन के लिए प्रतिबंधित रहेगा।

 

 

इन सभी रास्तों पर सुबह 09-00 बजे से 6-00 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा

 


शहर में जाने के लिए मकरौनिया से सिविल लाईन चौराहा, प्रायवेट बस स्टैण्ड से कटरा जाने का रास्ता खुला रहेगा ।

 

 

2. भगवानगंज कबूला पुल से मकरौनिया जाने का रास्ता
खुला रहेगा ।


By - sagar tv news
19-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.