सागर के इस चुनाव में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, हर्ष यादव और प्रकाश जैन नहीं डाल पाएंगे वोट

 

सागर के इस चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह-हर्ष यादव-प्रकाश जैन

 


सागर के इस चुनाव में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, हर्ष यादव और प्रकाश जैन नहीं डाल पाएंगे वोट


सागर जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की तैयारी चल रही है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका हैं, इस बार पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, हर्ष यादव और प्रकाश जैन वोट नहीं डाल पाएंगे। इनका नियमानुसार वेरिफिकेशन न होने से मतदाता सूची से नाम काट दिए गए हैं। ऐसे कुछ और जनप्रतिनिधियों के नाम काटे गए हैं। जिले में 1429 से ज्यादा वकील हैं।
सागर जिला अधिकवक्ता संघ के अध्यक्ष डॉ. अंकलेश्वर दुबे अन्नी ने बताया कि जल्द ही कार्यकारिणी अपना बजट देगी यानी कि पिछले 2 साल के कार्यकाल में जो आय व्यय हुआ है उसका ब्यौरा देगी, इसके बाद चुनाव अधिकारी को मतदाता सूची सौंप देंगे आचार संहिता लगता ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होगी

 


संघ के सचिव राजीव सराफ ने बताया कि जिन वकीलों के वेरिफिकेशन नहीं हुए उनके नाम मतदाता सूची में नहीं हैं। नियम यह है कि वकील की 5 साल तक अलग-अलग वर्षों में न्यायालय में किसी न किसी केस में उपस्थिति होना चाहिए। यह गाइडलाइन काफी पहले से है। पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री हर्ष यादव, पूर्व मंत्री प्रकाश जैन का वेरिफिकेशन नहीं हुआ, चुनाव द्विवर्षीय हो रहे हैं। इसके पहले 2021 में चुनाव हुए थे। 11 सदस्यीय कार्यकारणी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, पुस्तकालय अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष के अलावा 4 कार्यकारिणी पुरुष सदस्य व 1 महिला सदस्य पद के लिए चुनाव होते हैं


By - sagartvnews
18-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.