सागर-सागर में 20 को आएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, रोड-शो और समीक्षा करेंगे।

 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सीएम बनने के बाद पहली बार 20 जनवरी को सागर आ रहे हैं। प्रशासन ने उनके आगमन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई।

 

 

इसमें खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के रोड—शो की रूपरेखा पर चर्चा की। मंत्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री का बुंदेली परंपरा से स्वागत किया जाएगा। डेढ़ किलोमीटर लंबी जन आभार रैली के दौरान सीएम जिलेवासियों को संबोधित करेंगे।

 

 

इसके साथ ही वे संभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। 100 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। मंत्री राजपूत ने संपूर्ण कार्यक्रम के संबंध में विभिन्न अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।

 

 

 

डेढ़ किमी लंबे रोड—शो के संबंध में रूपरेखा बनाई जाए। बैठक में सांसद राज बहादुर सिंह, विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर संगीता तिवारी, कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा, कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी समेत अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।


By - sagar tv news
18-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.