सागर - CM के सागर आने से पहले प्रशासन की तैयारी शुरू, मंत्री गोविंद राजपूत ने बैठक में दिए निर्देश

 

 

 

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सागर आ रहे मोहन यादव का बुंदेली परंपरा से स्वागत किया जाएगा वे सागर संभाग की समीक्षा बैठक लेंगे और इसके साथ डेढ़ किलोमीटर लंबी जन आभार रैली में शामिल होंगे, मुख्यमंत्री के आगमन से पहले खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर कलेक्ट्रेट में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ तैयारी को लेकर बैठक की

बैठक में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सागर प्रथम नगर आगमन के संबंध में संपूर्ण कार्यक्रम के लिए अधिकारी विशेष को दायित्व सौंपे जाएं। संपूर्ण कार्यक्रम की रुपरेखा तय कर उसकी पुख्ता तैयारी की जाए।

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी जन आभार रैली में भाग लेंगे, जिसके बाद वे विशाल जनसभा को संबोधित कर करीब 100 करोड रुपए के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी करेंगे। इसके साथ ही वे संभागीय समीक्षा बैठक भी लेंगे  मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिस संबंध में आज बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विधायक शैलेंद्र जैन महापौर संगीता सुशील तिवारी के साथ कलेक्टर दीपक आर्य और अन्य प्रशासनिक अमला मौजूद रहा

 

 

 


By - sagartvnews
17-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.