तहसीलदार अंजली गुप्ता ने चिल्लाकर किसान से कहा अंडे से निकले चूजे। वीडियो बनाने वाले पर झपटीं।

 

मप्र में अफसरों की बदजुबानी के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल के ड्राइवर को औकात में रहने की हिदायत के बाद सोनकच्छ में महिला तहसीलदार अंजली गुप्ता का बदजुबानी भरा वीडियो वायरल हुआ है। इसमें तहसीलदार एक किसान पर भड़कती दिख रही हैं।

किसान का कसूर केवल इतना था कि उसने मैडम से अंग्रेजी में यू आर रिस्पांसेबल कहने की जुर्ररत कर डाली थी। किसान के ड्यूटी समझाते ही उन्हें इतना गुस्सा आया कि चिल्लाते हुए बोलीं अंडे से निकले चूजे मरने-मारने की बात करता है। मैं कहां से रिस्पांसेबल हूं। मैं तहसीलदार हूं। सरकार किसने बनाई। सरकार को किसने चुना। आप लोगों ने चुना मैं ​कैसे रिस्पांसेबल हूं।

दो शब्द क्या पढ़ लिए अंग्रेजी में कहने लगे यू आर रिस्पांसेबल। मैडम का रौद्र रूप देख बाकी किसानों ने हाथ जोड़कर निवेदन किया कि हम तो अनपढ़ गंवार हैं। किसान बोला कल भी आप से बात की थी तो अच्छे से बात की थी। इस पर तहसीलदार बोली जब कल अच्छे से बात ​की तो आज क्यों रिसपांसेबल बोला। मैडम का पारा कम होने का नाम नहीं ले रहा था। अचानक मैडम ने देखा कि कोई पीछे से उनके चिल्लाने का वीडियो शूट कर रहा है तो वे मोबाइल चलाने वाले पर झपट पड़ती हैं।

यह वीडियो सोनकच्छ के गांव कुम्हारिया राव का है। गांव में एमपीपीटीएल द्वारा खेतों में लगाए जा रहे टॉवरों के विरोध कर रहे किसानों को समझाने पहुंची थीं। प्रशासन ने किसानों से आगे व्यवधान न करने की बात भी लिखवा ली है। तहसीलदार मैडम का किसानों से बात करने का तरीका बता रहा है कि जनता के सेवक कहे जाने वाले अधिकारियों के दिमाग में अफसरशाही भरी है।

बात चाहे शाजापुर में कलेक्टर की बदजुबानी हो या सोनकच्छ में तहसीलदार की बौखलाहट की हो दोनों जगह आम आदमी हाथ जोड़कर निवेदन कर रहा है और पढ़े लिखे अधिकारी सड़क छाप भाषा में अभद्रता करते दिख रहे हैं। सीएम मोहन यादव ने कलेक्टर को हटाते हुए जो संदेश दिया था कि जनता से बदसलुकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद भी तहसीलदार का रवैया बता रहा है कि अफसरों पर लगाम कसना इतना आसान नहीं है। अब देखना यह है कि औकात वाले कलेक्टर के नपने के बाद क्या किसान को चूजे का अंडा कहने वालीं महिला तहसीलदार को सरकारी काम के लिए रिस्पांसेबल माना जाएगा। फिलहाल तहसीलदार मैडम का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।


By - sagartvnews
15-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.