महिला के घर से देर लौटने से नाराज पति का ये कैसा कदम ? पुलिस जांच में जुटी।
आगर मालवा के पिपलिया नानकार गांव में घर से निकलने के बाद देर रात घर लौटना एक महिला को भारी पड़ गया।
लौटने के बाद ही पति और पत्नी में विवाद शुरू हो गया। पति ने सीमाएं लांघकर सजा दी। सुबह जब लोगों ने अंदर का नजारा देखा तो चौंक गए।
महिला की जान जा चुकी थी। चरित्र को लेकर हुआ पति और पत्नी का विवाद दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। सूचना मिलते ही सुसनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद बॉडी को पीएम के लिए भिजवाया गया।
आरोपी पति को पुलिस ने काबू में कर लिया। महिला से जुड़ा मामला होने के चलते सुसनेर एसडीओपी पल्लवी शुक्ला पुलिस बल के साथ ग्राम पिपलिया नानकार स्थित मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी पति से पूछताछ में जुटी है।