लोहड़ी जलाकर बांटी रेवड़ी और मूंगफली। घर-घर जाकर मनाई खुशियां।
खुरई के दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में स्थित गुरुद्वारे में लोहड़ी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने गुरुद्वारा परिसर में लोहड़ी जलाई गई।
इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और घर-घर जाकर रेवड़ी मूंगफली,फुल्ले उपहार बांटे। लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ पंजाबी लोक गीतों पर डांस कर किया।
जिन घरों में संतान हुई, नवविवाहित जोड़ों के यहां लोहड़ी पर्व पर विशेष रूप से कार्यक्रम आयोजित हुए। गुरूद्वारा में सिख समाज द्वारा पूजा अर्चना की गई। घरों में लोहड़ी पर्व का श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद तैयार किया गया और घरों में इसे भिजवाया गया। रात के समय लोहड़ी पर्व का जश्न देखने को मिला लोगों ने खूब भांगड़ा कर त्यौहार मनाया।