सागर- रेलवे कर्मचारियों को भूख हड़ताल क्यों करनी पड़ी? आखिर क्यों नहीं हो रही सुनवाई?

 

रेल कर्मचारियों की पुरानी पुरानी पेंशन का मामला सुझलता नहीं ​दिख रहा है।   ज्वाइंट फेडरेशन (जेएफआरओपीएस), नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेल्वेमैन एवं वेस्ट सेन्ट्रल रेल्वे मज़दूर संघ के आहृवान रेल कर्मचारियों ने भूख हड़ताल का रास्ता अख्तियार कर लिया है। कर्मचारियों की मांग है कि नई पेंशन स्कीम को समाप्त कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए। अपनी मांगों को मनवाने के लिए 8 जनवरी से 11 जनवरी तक समूचे भारतीय रेल में क्रमिक भूख हड़ताल का आयोजन किया गया।

 

सागर में भी वेस्ट सेन्ट्रल रेल्वे मज़दूर संघ द्वारा सागर रेलवे स्टेशन पर भूख हड़ताल का आयोजन किया गया। न्यू पेंशन के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर चल रही चार दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल का गुरुवार को समापन हुआ। इसमें संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अनुज तिवारी ने भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को जूस पिलाकर क्रमिक भूख हड़ताल का विधिवत समापन किया। संघ ने सरकार से रेल कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही नई पेंशन स्कीम वापस लेने को घोषणा नहीं हुई तो एनएफआईआर रेल कर्मचारी अपनी मांग को लेकर उग्र आंदोलन करेंगे। 

सहायक मंडल सचिव मनोज जवार द्वारा सभा को संबोधित करते हुए एनपीएस से होने वाले नुकसान व ओपीएस के लाभों पर चर्चा की गई। शाखा सचिव डॉ. मोहम्मद शमशाद द्वारा सभी कर्मचारियों को अपनी पुरानी पेंशन योजना की मांग को पूरा होने तक एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया। संघ के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष

 

अनुज तिवारी ने उत्साहवर्धन किया।  आभार शाखा अध्यक्ष एमके जैन ने व्यक्त किया गया। आयोजन में बीसी निरंजन, अशोक परिहार, बलबीर सिंह, राघवेन्द्र सिंह दीवान, संजीव तिवारी, आरके कैन, प्रभात, रविप्रकाश, अखिलेश, रामकेश, अमित अग्रवाल, रमन साहू, आरएस पाल, अजय, रामेश्वर, धर्मेंद्र, जसवंत, प्रभु दयाल, रामराज, प्रशांत, नीलेश, राकेश शुक्ला, नीरज समेत सैकड़ों की संख्या में विभिन्न विभागों के रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

 
 
 

By - sagar tv news
12-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.