राम यात्रा में माहौल बिगाड़ने वालों पर कानूनी शिकंजा। पत्थरबाजों के तोड़े मकान
पत्थरबाजी, हंगामा अब जेल राम यात्रा में डाला था विघ्न
राम यात्रा में माहौल बिगाड़ने वालों पर कानूनी शिकंजा। पत्थरबाजों के तोड़े मकान
शाजापुर में राम य़ात्रा के दौरान अशांति फैलाने वाले तत्वों पर कानूनी शिकंजा कसा जाने लगा है। पुलिस ने यात्रा पर पत्थर बरसाने वाले 9 पत्थरबाजों को गिरफ्तार कर लिया है।
सभी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा मोहन सरकार का बुल्डोजर भी चल गया है।
कई मकानों को तोड़कर प्रशासन ने संदेश दिया है कि मप्र की धरती पर अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।