अयोध्या जी में रामलला के दर्शन करने पैदल निकले युवा, 750 km की यात्रा करेंगे

 

 


अयोध्या जी के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए कुछ ही दिन शेष रह गए है, ऐसे में देश भर से राम भक्तों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में विदिशा जिले के कागपुर गांव के 6 युवा यूपी के अयोध्या के लिए पैदल ही निकल पड़े हैं। सभी युवा अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे। उनका सफर करीब 750 किलोमीटर का होगा।


विदिशा जिले की नटेरन तहसील के कागपुर गांव में रहने वाले कन्हैया जोशी, बलिराम केवट, अजय केवट, शैलेंद्र केवट, रामस्वरूप केवट, विनोद केवट जो 21 दिसंबर की दोपहर को नटेरन के शनि मंदिर से सभी लोगों ने यात्रा शुरू की थी। सभी युवक कागपुर से गंजबासौदा, मंडी बामोरा, धंसरा, लहटवास होते हुए बीना के रामपुर गांव पहुंचे। कन्हैया जोशी ने बताया कि रात में गांव पर आग ताप रहे थे।

 

इसी दौरान भव्य राममंदिर निर्माण की चर्चा चल रही थी तभी बैठे-बैठे योजना बन गई और इस लंबे रास्ते पर चलना शुरू कर दिया। सभी लोग रोजाना 30 से 35 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। तीन दिन में इन्होंने 100 किलोमीटर की यात्रा कर ली है वहीं रात में किसी मंदिर या धर्मप्रेमी लोगों के यहां विश्राम और भोजन कर अगले दिन मंजीरा, ढ़ोल, तासा लेकर रामधुन गाते हुए यात्रा पर आगे बढ जाते हैं। ऐसी संभावना है कि 22 जनवरी के पहले हम सभी लोग अयोध्या पहुंच जाएंगे


By - sagartvnews
25-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.