जूते पहनाकर पूर्व CM शिवराज सिंह ने भाजपा जिला अध्यक्ष को पूरा कराया संकल्प,जानिए क्या है मामला
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष को जूते पहनाकर उनका संकल्प पूरा कराया है। अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी को जूते पहना कर उनका संकल्प पूरा कराया है।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि रामदास पूरी जैसे कार्यकर्ता पार्टी की ताकत और पूंजी है। ऐसे ही निष्ठावान और लगनशील कार्यकर्ताओं के कारण पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। रामदास पुरी विगत 6 वर्षों से बिना जूते चप्पल के ठंड गर्मी में रह रहे थे और पार्टी की सेवा में लगे थे।
रामदास पुरी ने वर्ष 2017-18 में संकल्प लिया था कि भाजपा की सरकार जब तक नहीं बनेगी तब तक जूते चप्पल नहीं पहनेंगे। 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने हाथों से पार्टी के कार्यकर्ता और जिला अध्यक्ष रामदास पुरी को जूते पहना करके उनका संकल्प पूरा कराया है।