दुकानों पर चला बुलडोजर ,अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई ,100 से ज्यादा निगम का अमला मौजूद

 

 

मध्य प्रदेश के इंदौर में निगम अमला एक्शन मोड में नजर आ रहा है। मोहन सरकार के कड़े निर्देश के बाद अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बंबई बाजार में आज शुक्रवार दूसरे दिन भी निगम की कार्रवाई जारी रही। आज निगम की टीम ने बंबई बाजार के कई दुकानों पर बुलडोजर चलाया।

दूसरे दिन निगम का ऑपरेशन बंबई बाजार

इंदौर नगर निगम ने शहर के बंबई बाजार में स्थित अवैध अतिक्रमण पर आज शुक्रवार को बुलडोजर चलाया। निगम की सख्ती से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। निगम के अमले ने अवैध निर्माण को हटाया। इस दौरान 100 से ज्यादा निगम और पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। शहर के यातायात को सुधारने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।

बता दें कि कल गुरुवार के दिन भी निगम की टीम बंबई बाजार गई थी। इस दौरान सड़कों पर लगाए गए कब्जों को हटाया गया था। साथ ही कई सामानों को भी जब्त किया गया। हालांकि कल दुकानदारों को समझाइश देने के बाद निगम के अधिकारी वापिस लौट गई थी। लेकिन आज सभी अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई।


By - sagartvnews
22-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.