सागर-जग्गू यादव मामले में फरार पूर्व भाजपा नेता को पकड़ने में पुलिस तंत्र फ़ैल !

 

बहुचर्चित सनसनीखेज जग्गू यादव मामले में आज एक साल पूरा हो गया है, सागर के मकरोनिया चौराहे पर चुनावी रंजिश में युवक के साथ इस घटना को अंजाम दिया गया था, लेकिन इस गंभीर मामले में शामिल भाजपा से निष्कासित नेता मिश्रीचंद गुप्ता को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

 

मिश्रीचंद घटना के बाद से ही फरार है,जिसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र, साइबर सेल और स्पेशल टीम बनाकर लगाई थी। लेकिन एक साल बीतने के बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है।

 

मकरोनिया पुलिस ने फरार आरोपी मिश्रीचंद की फोटो अपनी गुंडा लिस्ट में थाने में लगा रखी है। खास बात यह है कि इस बीच पुलिस ने अभियान चलाकर कई वर्षों से फरार वारंटियों समेत अन्य आरोपियों को धरदबोचा। लेकिन फरार मिश्रीचंद तक नहीं पहुंच पाई जो शहर में चर्चा का विषय है।

 

बता दे कि 22 दिसंबर 2022 की रात हुए विवाद में आरोपी लवी गुप्ता, लकी गुप्ता, हनी गुप्ता, निष्कासित भाजपा नेता मिश्रीचंद गुप्ता, वकील गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता और आशीष मालवीय पर मकरोनिया पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया था 8 में से 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि गंभीर घटनाक्रम में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। सीएसपी और मकरोनिया थाना प्रभारी को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए गए हैं। साइबर सेल और अन्य गोपनीय साक्ष्यों के आधार पर तलाश की जा रही है।


By - sagar tv news
22-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.