सागर-सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन हल्की बारिश भी हो सकती है !

 


उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण सागर सहित बुंदेलखंड में ठिठुरन बढ़ गई है। वही मौसम विभाग ने इस सप्ताह के आखरी दिनों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश भी होने का अनुमान लगाया है।

 

अगर बारिश होती है तो यह खेती करने वाले किसानो के लिए भी फायदेमंद होगी राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में चक्रवाती हवा के घेरे का असर प्रदेश में पड़ा है।

 

इस वजह से शनिवार से मौसम बदला है। इस घेरे के कारण अरब सागर से नमी आई तो मौसम में हुए बदलाव के कारण दिन में फिर ठंडक बढ़ गई। उत्तरी हवाओं ने दिन में कंपकंपी बढ़ा दी है। सोमवार सुबह कड़ाके की ठंड रही। प्रदेश में सबसे सर्द रात पचमढ़ी की रही।

 

रविवार रात पारा 6.4 डिग्री पहुंच गया। वही सागर में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, 22-23 दिसंबर को हल्की बारिश होने का अनुमान है।


By - sagartvnews
18-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.