पूर्व CM शिवराज सिंह ने चलाया ट्रैक्टर,अपने खेत पर की चने की बुआई
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेत में ट्रैक्टर चलाया। गुरुवार को वह विदिशा पहुंचे थे। उन्होंने अपने खेत में जुताई कर चने की बुआई की। पूर्व सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका वीडियो भी शेयर किया।
उन्होंने लिखा - अपने मध्यप्रदेश की माटी सोना उगलती है.. धरती मां धन-धान्य से घरों को खुशहाल बना देती है। पसीने की कुछ बूंदों से माटी को नमन किया। आज खेतों की जुताई कर चने की बुआई की।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में अपने खेत पर जुताई कर चने की बुआई की।
शिवराज के पहुंचते ही उमड़ी भीड़, लगे नारे
पूर्व सीएम शिवराज सिंह गुरुवार शाम को विदिशा के बाढ़ वाले गणेश मंदिर पहुंचे। इसकी जानकारी लगते ही वहां भीड़ उमड़ पड़ी। भारी संख्या में महिलाएं भी वहां पहुंच गई। उन्होंने शिवराज सिंह के समर्थन में नारेबाज की। महिलाओं ने नारे लगाए - शिवराज तुम राज को, हम तुम्हारे साथ हैं.. बहनों का भाई कैसा हो, शिवराज भैया जैसा हो..