महिला घूसखोर सीड इंस्पेक्टर गिरफ्तार की लोकायुक्त ने 20 हजार रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ा

 

 

 

मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में आए दिन सरकारी अधिकारी कर्मचारी रिश्वत (Bribe) लेते पकड़े जा रहे है। ताजा मामला सिवनी (Seoni) जिले से सामने आया है। जहां लोकायुक्त पुलिस ने बीज निरीक्षक (Seed Inspector) को 20 हजार की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीड्स इंस्पेक्टर ने बीज प्रमाणिकरण और टैगिंग के नाम पर पैसे मांगे थे।

सिवनी में जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त पुलिस ने सिवनी के बीज निगम कार्यालय में पदस्थ बीज निरीक्षक तृष्णा चौहान को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सीड इंस्पेक्टर ने बीज व्यापारी शिवनाथ चंद्रवंशी से बीज प्रमाणिकरण और टैगिंग करने के एवज में घूस की मांग की थी।

फरियादी ने इस बात की शिकायत जबलपुर लोकायुक्त (Jabalpur Lokayukta) से की थी। जिसके बाद मंगलवार लोकायुक्त टीम ने बीज निरीक्षक को कार्यालय में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल लोकायुक्त ने सीड इंस्पेक्टर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।


By - sagartvnews
13-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.