सागर से दंपति अपने बेटे से मिलने के लिए कोटा राजस्थान गए चोरों ने घर में लगाई सेंध

 

 

खुरई के सरयू नगर में एक सूने घर में चोरों ने धावा बोलकर जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घर में रहने वाले दंपति अपने बेटे से मिलने के लिए कोटा राजस्थान गए हुए थे। जब वह बीती रात घर पहुंचे तो उन्होंने चोरी का खुलासा किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी जांच पड़ताल के लिए मौके पर पहुंची थी।
खुरई शहरी थाना क्षेत्र के चंदेल वार्ड के सरजू नगर में रहने वाले भगवान सिंह ठाकुर ने बताया कि वह शनिवार की रात को वह अपनी पत्नी के साथ कोटा गए हुए थे। जहां उनका बेटा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। वहां पहुंचने के बाद जानकारी मिली कि रविवार की रात को आपके घर में चोरी हो गई है। चोरी की जानकारी मिलने के बाद तत्काल वहां से लौटे और सोमवार की रात को घर पहुंचे तो पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। चोरों ने घर अलग-अलग जगहों के पांच ताले तोड़े। घर की किचन में चोरों ने शराब भी पी है। शराब की खाली बॉटल भी रखी हुई थी। किचन में मिर्च पाउडर भी बिखरा पड़ा हुआ है। चोरों ने घर से 4 तोला सोना कीमत करीब 2 लाख 24 हजार रूपए, एक पाव चांदी कीमत 15 हजार रूपए और 50 हजार रुपए नगदी चोरी किए गए हैं। रात को घर पहुंचते ही पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही शहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 


सरयू नगर के जिस सूने घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है वहीं से 200 मीटर की दूरी पर निर्माणधीन मकान में चौकीदारी करने वाले हरिओम सिंह दांगी ने बताया कि रात में चोरी करने के लिए पांच लोग आए थे। इसकी जानकारी उसने अपने परिचितों को दी थी। उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी थी। चोरों ने पास में ही सूटकेस भी फेंका था और सामने से दो लोग निकल रहे थे तो पूछने पर उन्होंने बताया था कि वह घर जा रहे हैं। जब तक पुलिस और अन्य लोग आए तब तक चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया था। जिस घर में वह चौकीदारी का काम कर रहा है वहां उसका पहला दिन था और पहली रात थी। भय और अकेला होने के कारण वह घटना स्थल पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया, समय पर लोग और पुलिस आ जाती तो चोरों को पकड़ा जा सकता था।

 


By - sagartvnews
12-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.