सागर- रहली और खुरई में भाजपा की कैसे हुई बड़ी जीत ये राज भी पता चल गया! देखिए

 

विधान सभा चुनाव में भाजपा का 51 फीसदी वोट हासिल करने और जीत सुनिश्चित करने का गणित, फॉर्मूला बन गया है। सागर जिले की 6 विधानसभाओं में जहां पर भाजपा- कांग्रेस प्रत्याशी ने 50 प्रतिशत से ज्यादा मत हासिल किए वे आसानी से चुनाव जीत गए

रहली, खुरई, सागर, नरयावली, ने 50 प्रतिशत वोट हासिल किए। देवरी में भाजपा तो बीना में कांग्रेस इधर बंडा विस में भाजपा का वोट प्रतिशत 46.83 जरूर रहा लेकिन भाजपा यहां से 34 हजार से ज्यादा मतों से जीतने में सफल हो गई। इसका मुख्य कारण यह रहा कि बंडा में भाजपा का वोट प्रतिशत करीब 9 प्रतिशत बढ़ा, साथ ही कांग्रेस का वोट प्रतिशत रिकार्ड 22 फीसदी कम हुआ। 2018 की तुलना में भाजपा का जिले की तीन विधानसभाओं में रिकार्ड वोट प्रतिशत बढ़ा है। यही वजह है कि इन विधानसभाओं से भाजपा को अच्छे मार्जिन से जीत हासिल हुई। रहली और खुरई में करीब 12-12 प्रतिशत तो देवरी में करीब 11 प्रतिशत वोट बढ़ा है 

रहली विधानसभा में साल 2018 में भाजपा के गोपाल भार्गव को 55% और कांग्रेस के कमलेश साहू को 39% वोट मिले थे जबकि 2023 में यही मत भाजपा गोपाल भार्गव के पक्ष में 67% और कांग्रेस की ज्योति पटेल के पक्ष में 29% हो गया है

इसी तरह खुरई विधानसभा में साल 2018 में भाजपा के भूपेंद्र सिंह के लिय करीब 50% तो वहीं कांग्रेस के अरुणोदय चौबे के पक्ष में 40 फीसदी वोट हुआ था साल 2023 में भाजपा के भूपेंद्र सिंह के लिए 62 प्रतिशत तो कांग्रेस की रक्षा राजपूत के लिए 34 प्रतिशत वोट पड़ा है.


By - sagar tv news
07-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.