सागर | भाजपा-कांग्रेस में कौन कितनो हजार वोटों से जीता देखिए

 

 

 

 


सागर जिले में आठ सीटों पर विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। यहां सात सीट पर भाजपा और एक पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। भाजपा के तीनों मंत्री जीत गए हैं। भाजपा ने यहां रहली, सागर, खुरई, नरयावली, देवरी, सुरखी और बंडा सीट पर कब्जा जमाया है।

रहली में मंत्री गोपाल भार्गव ने 9वीं बार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस की ज्योति पटेल को 72,800 वोट से हराया। खुरई से भाजपा के मंत्री भूपेंद्र सिंह भी जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस की रक्षा राजपूत को 47,325 वोट से हराया। सुरखी में मंत्री गोविंद राजपूत ने महज 2,143 मतों से जीत दर्ज की है। उन्हें 82,655 और कांग्रेस के नीरज शर्मा को 80,512 वोट मिले। बीना से कांग्रेस की निर्मला सप्रे जीत गई हैं, उन्होंने भाजपा के महेश राय को 6155 वोट से हराया। सागर सीट पर भाजपा के शैलेंद्र जैन जीत गए हैं। उन्होंने अपने बहू और कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन को 15,021 मतों से हराया।

नरयावली में भाजपा के प्रदीप लारिया ने कांग्रेस के सुरेंद्र चौधरी को 14,449 वोट से हराया है। बंडा में वीरेंद्र लोधी ने कांग्रेस के तरवर सिंह को 34,751 वोट से हराया है। देवरी में भाजपा के बृजबिहारी पटेरिया ने कांग्रेस के हर्ष यादव को 27,418 वोट से हराया


By - sagartvnews
04-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.