सागर की 8 सीटों पर मतदान करने गजब का उत्साह, केंद्रों पर सुबह से उमड़ी भीड़

 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। जिले की सभी विधानसभाओ के मतदान केन्द्रो पर लंबी लंबी कतारें नजर आ रही है, जिले के 17 लाख 82 हजार 725 मतदाता के 97 उम्मीदवारों के भाग्य को evm में कैद करेंगे।   

जिले में 2118 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिसमें 597 संवेदनशील है। वहीं, 58 आदर्श मतदान केंद्र और 227 महिला मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सागर जिले की 7 विधानसभा सीटों में इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है।

 

वहीं बंडा विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी भी दम दिखा रही है। जिससे यहां त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है। मतदान के चलते सुरक्षा के लिहाज से जिले में सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए गए हैं। मतदान के लिए जिले में 8 हजार से अधिक पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

 

 
 

By - sagar tv news
17-Nov-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.