सागर-जेल में तिलक लगाने पहुंची बहनें, तो भाइयों की आँखों से छलके आंसू

 

सागर जिले के खुरई में भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भाई दूज खुरई उप जेल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 

 

भाइयों के लिए बहनों ने तिलक लगाकर और धागा बांधकर भाई दूज मनाया। भाई बहन की हुई मुलाकात में कई भाइयों के आंसू छलके तो कई बहनें भी अपने आंसू रोक न सकी। बता देंगे खुरई उप जेल में कैदी भाइयों को धागा बांधने के लिए बहने उप जेल पहुंच गई थी।

 

 

 

जहां पर जेल प्रबंधन के द्वारा समुचित व्यवस्था की गई थी। यहां पर एक लाइन लगाई गई जिसके बाद सभी को नंबर से जेल के अंदर प्रवेश दिया गया। इसके बाद उनके भाइयों से मुलाकात हो सकी। जानकारी के मुताबिक खुरई उपजेल में वर्तमान में 149 कैदी बंद है। बड़ी संख्या में बहनें अपने भाईयो को टीका लगाने के लिए पहुंची थी।


By - sagar tv news
15-Nov-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.