सागर-शैलेंद्र जैन पत्नी साथ निकले स्कूटी पर ,पत्नी ने की स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी करने की अपील

 

मध्य प्रदेश के सागर शहर में शुक्रवार को धनतेरस पर भाजपा प्रत्याशी विधायक शैलेंद्र जैन पत्नी अनुश्री जैन के साथ खरीदारी करने पहुंचे। रात में स्कूटी वाहन से खरीदारी के लिए निकले जैन को इस अंदाज में अपने बीच पाकर लोगों ने सेल्फी भी ली। रात 9 बजे जैन दंपती उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के साथ खरीदारी करने बड़ाबाजार क्षेत्र में पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने देवश्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

 

इसके बाद जैन एक ज्वेलरी शॉप गए और वहां पर भगवान श्रीगणेश और मां लक्ष्मी के चित्र का चांदी का सिक्का खरीदा। इस दौरान जैन ने मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुए कहा आज चारों तरफ आनंद और उल्लास का माहौल है, भगवान धन्वंतरी से यही कामना है कि सब लोग स्वस्थ और प्रसन्न रहें। उन्होंने बताया मैं कई वर्षों से लगातार धनतेरस पर खरीदारी करने परिवार के साथ आता हूं। धनतेरस पर खरीदारी करना हमारी सनातन परंपरा है।

 

विधायक जैन ने शहरवासियों और प्रदेशवासियों को धनतेरस और दीपावली पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। अनुश्री जैन ने सागरवासियों को धनतेरस, दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी करने की अपील की। इस दौरान पार्षद रूबी पटेल, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, मंडल अध्यक्ष रितेश मिश्रा एवं विक्रम सोनी, प्रणव कन्हौआ, प्रासुक जैन, श्रीकांत जैन, पलाश चौबे, गगन साहू, नितिन साहू, चक्रेश चौधरी आदि मौजूद थे।


By - sagar tv news
11-Nov-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.