ट्रांसफार्मर लगाते समय चार लोग करंट में झुलसे दो ने तोड़ा दम || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना हुई। जहाँ ट्रांसफार्मर रखते समय चार लोग करंट में झुलस गए। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दो लोग गंभीर घायल हैं। ये घटना बीना के बारधा गांव से सामने आयी। जहाँ खेत पर बिजली का ट्रांसफार्मर रखते समय करंट लगने से 2 किसान गोलू और दीपेश कुर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीँ सुरेंद्र कुर्मी और दिनेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा श्रीराम सिंह, गोविंद सिंह और राम सिंह को भी मामूली करंट लगने बात सामने आयी है। मिली जानकारी के मुताबिक बिजली का ट्रांसफार्मर रखते समय बिजली विभाग का एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। सूचना लगते ही बीना पुलिस मौके पर पहुंची। और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। मामले में बीना थाना प्रभारी कमल निगवाल ने जानकारी दी।


By - Manoj badhwani (Bina,Sagar MP)
18-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.