सागर में पूर्व BJP नेता कमलेश बघेल के साथ एक और BJP पार्षद सहित जनपद सदस्य कांग्रेस में होंगे शामिल

 

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में दलबदल का खेल जारी है।सागर में भाजपा को एक और करारा झटका लगा। बीजेपी जिला उपाध्यक्ष कमलेश बघेल पहले ही पार्टी छोड़ चुके है वही उनके साथ सागर नगर निगम के पूर्व पार्षद जय कुमार सोनी जिनकी पत्नी वर्तमान में चकराघाट वार्ड से भाजपा पार्षद डाली सोनी है वो भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन करेंगे।

 

जयकुमार सोनी पहले कांग्रेस में थे एक बार वो और एक बार उनकी भाभी कांग्रेस के टिकट पर पार्षद रह चुकी है वही उनके अलावा यादव महासभा के जिला अध्यक्ष शिवशंकर यादव गुड्डू और,मोहननगर वार्ड पार्षद अशोक साहू, जनपद सदस्य संजय मोंटू यादव ,बड़ा बाजार छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अर्पित मिश्रा सहित कई अन्य नेता गुरुवार की शाम को भोपाल में पूर्व सीएम कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।


By - sagar tv news
09-Nov-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.