सागर-गोविंद राजपूत के समर्थन में रक्षामंत्री की सभा, कमलनाथ-दिग्गी पर साधा निशाना

 

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को सागर जिले में पहुंचे। उन्होंने सुरखी विधानसभा के बिलहरा में भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत के समर्थन में सभा को संबोधित किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा।

 

 

उन्होंने कहा कि यह लोग चुनाव शुरू नहीं हुए थे। तभी एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने लगे थे। वे एक-दूसरे कपड़े फाड़ रहे हैं। यदि इनकी सरकार बन जाएगी तो वह जनता के कपड़े फाड़ेंगे। इसलिए इनसे बचकर रहने की जरूरत है।

 

 

उन्होंने मंच से कहा कि मैं शिवराज सिंह को जानता हूं। मैंने कहा शिवराज सिंह क्रिकेट के धोनी हैं। शुरुआत कितनी खराब हो। लेकिन अंत आते-आते इतनी अच्छी फिनिश देते हैं कि वह क्रिकेट का मैदान जीत जाते हैं। आज माहौल बन गया।


By - sagar tv news
05-Nov-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.