सागर-अरुणोदय चौबे ने कहा-प्रदेश में कांग्रेस की 145 से 150 सीटे आएंगी, हम निश्चित रूप से जीतेंगे

 

मध्य प्रदेश के खुरई विधानसभा से पूर्व विधायक और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अरुणोदय चौबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की कहा- प्रदेश में कांग्रेस की 145 से 150 सीटे आएंगी, हम निश्चित रूप से जीतेंगे आपको बतादे कि 27 जनवरी 2022 को उस समय कुछ ऐसा हुआ था कि हमारे बहुत से साथी जेल में थे और बहुत ही ज्यादा परेशान हम लोग हुए। उस बीच में कोई नहीं आया, उस कारण से मेरे मन में नाराजगी थी तो मैने पार्टी छोड़ दी थी, जब बुरे समय में कोई नहीं रहा। उसके बाद कमलनाथ ने बताया कि क्या कारण था कि वह नहीं आ पाए?

 

उन्होंने बताया कि वह उस समय विदेश में थे। इसके बाद आपस में चर्चा हुई, सब ठीक-ठाक हो गया। सब बैठ कर निपट गया, फिर मैंने वापस सदस्यता ली। इस बीच मैंने कोई दूसरी अन्य पार्टी ज्वाइन नहीं की। क्योंकि हमारा परिवार कांग्रेस का ही है और हमारे खून में कांग्रेस है। भले ही एक बार घर बैठना पसंद करते लेकिन किसी अन्य पार्टी में नहीं जाते। यह बात प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी माने जाने वाले पूर्व विधायक और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अरुणोदय चौबे ने कही।

 

40 सालों से कांग्रेस में हैं छोड़ने का सवाल ही नहीं

 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी माने जाने वाले पूर्व विधायक और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अरुणोदय चौबे ने सितंबर 2022 में कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन चुनाव के वक्त उन्होंने कांग्रेस पार्टी फिर से ज्वाइन कर ली और कयास लगाए जाने लगे थे कि वह ही विधानसभा चुनाव लडेंगे।


By - sagar tv news
05-Nov-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.