सागर पुलिस ने गोपालगंज एरिया में मकान में चल रहा जुआ को पकड़ा जब्त किये 4.52 लाख ,7 गिरफ्तार

 

 

मध्य प्रदेश के सागर की गोपालगंज थाना पुलिस ने मकान में संचालित हो रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नकद, वाहन और मोबाइल जब्त किए हैं। मामले में पुलिस जुआरियों को पकड़कर थाने लाई।

 

 

जहां प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोपालगंज क्षेत्र में रहने वाले अब्बू यादव के मकान में जुआ फड़ संचालित हो रहा है। जिसमें मोटी रकम के जीत-हार के दांव लगाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई।

 

 

पुलिस टीम शुक्रवार रात कार्रवाई के लिए रवाना हुई। टीम ने घेराबंदी कर अब्बू यादव के मकान पर दबिश दी। जहां जुआ फड़ संचालित हो रहा है। पुलिस आते देख जुआरी भागने लगे। लेकिन पुलिस ने उन्हें धरदबोचा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सात जुआरियों को पकड़ा है।

 

 

जिनके कब्जे से नकद 1.80 लाख रुपए, 8 मोबाइल कीमती 77 हजार रुपए और 3 बाइकें कीमती करीब 1.95 लाख रुपए कुल सामान 4.52 लाख रुपए जब्त किया है।
कार्रवाई में पुलिस ने इन जुआरियों को पकड़ा

 

 

 

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान जुआरी अकील पिता मान खां उम्र 34 साल निवासी तुलसीनगर वार्ड, हरिओम पिता रामस्वरूप सोनी उम्र 40 साल निवासी चकराघाट, राजेन्द्र पिता रामगोपाल सींग ठाकुर उम्र 40 साल निवासी एकता कालोनी, महेन्द्र सींग पिता भगवान सींग ठाकुर उम्र 61 साल निवासी ग्राम सत्ताढाना, विद्या सागर पिता संतोष धमरोल (वाल्मीक) निवासी अहमदनगर, राहुल पिता जगदीश खटीक उम्र 28 साल निवासी कांच मंदिर मछरयाई और रानू पिता देवीसींग ठाकुर उम्र 30 साल निवासी श्रीराम नगर को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

सभी जुआरियों को थाने लाकर पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। कार्रवाई टीम में गोपालगंज थाना प्रभारी अजय सारवान, उपनिरीक्षक लोकेश पटेल, सउनि बलराम उपाध्याय, रमेश बंसल, आरक्षक अनुराग वैद्य, प्रदीप गोस्वामी, राहुल पाण्डेय, थ्रिवम ठाकुरी, विनीता आदि शामिल थे।


By - sagar tv news
04-Nov-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.