कमल नाथ बोले-राम मंदिर भाजपा का नहीं देश का मंदिर,पूरे मध्य प्रदेश के मतदाताओं पर विश्वास है।

 

2024 को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी को निमंत्रण पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ का कहना है, वे राम मंदिर के बारे में ऐसे बात कर रहे हैं जैसे कि यह भाजपा का है। राम मंदिर हमारे देश का मंदिर है।

 

यह हमारा बहुत बड़ा प्रतीक है। क्या यह किसी एक पार्टी का है? पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ सांसद नकुल नाथ , बहू अलका नाथ पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना मौजूद रहे। नामांकन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया।

 

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। नामांकन दाखिल करने के पूर्व अपने निज निवास शिकारपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान कमल नाथ ने कहा कि मुझे छिंदवाड़ा ही नहीं बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के मतदाताओं पर विश्वास है।

 

 

 

प्रदेश का हर वर्ग महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार और घपलों से परेशान है। मध्य प्रदेश में सीट जीतने के सवाल पर कमल नाथ ने कहा कि मैं शिवराज सिंह चौहान नहीं हूं जो घोषणा करूँ। उन्होंने सीट बदलने के सवाल पर कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए सीटों में बदलाव किया गया है।

 

 

 

वहीं कांग्रेस में शामिल हुई निशा बांगरे, कमल नाथ बोले- नहीं लड़ेंगी चुनाव और जहां भाजपा को फायदा होगा वहां कैसे हम उन्हें सीट दे देते
इंडी गठबंधन के प्रश्न के प्रत्युत्तर में कमल नाथ ने कहा कि कौनसी सीटों की बात थी यह पूछा गया , जहां भाजपा को फायदा होगा वहां कैसे हम उन्हें सीट दे देते।

 

 

 

राम मंदिर के उद्घाटन के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि मंदिर भाजपा का नहीं पूरे देश का है। राजस्थान में कांग्रेस जिला अध्यक्ष के घर ईडी की रेड पर कमलनाथ ने कहा कि ये चाहे जो करे, मतदाता सबकुछ देख रहे हैं।


By - sagar tv news
26-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.