सागर-देवी प्रतिमाओं का सोनभद्र नदी में चल समारोह के बाद विसर्जन

 

असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक दशहरा विजयादशमी पर्व पर सागर जिले के गढाकोटा नगर में विभिन्न स्थानों पर विराजमान देवी प्रतिमाओ का धूमधाम से विसर्जन कार्यक्रम देर रात तक चला।

 

लगभग 30 पंडालों में विराजमान दुर्गा प्रतिमाओं की झांकियां नगर के प्रमुख मार्गों से निकालते हुए देवी भक्तों ने चल समारोह निकाल कर जीवनदायिनी नदी सोनभद्र के तट पर पूरी विधि विधान से किया गया। विसर्जन का कार्यक्रम देर रात तक चला।

 

जिसमें पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर चल समारोह मार्गों व विसर्जन स्थल पर पुलिस बल की तैनाती की थी वहीं नगर पालिका द्वारा देवी प्रतिमाओ के विसर्जन के लिए विसर्जन घाट पर हाइड्रा व नाव कि व्यवस्था की गई।

 

यहां बता दें कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए दशहरा पर्व मनाया गया।


By - sagar tv news
25-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.