सागर-दशहरे के दिन दुर्गा प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ दी अंतिम विदाई

 

एमपी में दशहरे के दिन दुर्गा प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ अंतिम विदाई दी गई। पूजा अर्चना के साथ देवी प्रतिमाओं का नदी और तालाबों में विसर्जन किया गया। खुरई शहर के प्रमुख मार्गो से मां दुर्गा की झांकियां निकाली गई और इसके बाद देर रात तक प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम के साथ किया गया।

 

 

 

इस नजारे को देखने के लिए शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से भारी संख्या में लोग नगर के चौराहों पर एकजुट हुए और माता का अंतिम दर्शन कर उन्हें विदाई दी गई। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ देवी प्रतिमाओं का विसर्जन कराना शुरू किया था। भक्तों द्वारा माता की आरती के पश्चात नगर पालिका के गोताखोरों द्वारा देवी प्रतिमाओ का विसर्जन नरेन नदी में कराया गया।

 

 

इसके साथ ही क्रेन मशीन लगाई गई थी ताकि बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन आसानी के साथ किया जा सके। शहर की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन नरेन नदी में किया गया तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकतर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बीना नदी में किया जा रहा है।

 

 

शहर में करीब 60 प्रतिमाएं रखी गई थी। मां के भक्त नृत्य करते हुए माता के जयकारे करते हुए विसर्जन स्थल पर पहुंचे। शहर के गुरुकुल चौराहा, स्टेशन चौराहा, परसा चौराहा, झंडा चौक, पठार, शिवाजी चौराहा, सागर नाका पर मां के भक्तों ने जमकर माँ के जयकारों के साथ नृत्य किया। शहर में स्थापित कई स्थानों के देवी प्रतिमाओं का धूमधाम के साथ विसर्जन की झांकी निकालकर विसर्जन स्थल ले जाया गया।

 

नगर के खाईपुरा के लोग पालकी पर मां को सवार कर अपने कंधों पर विसर्जन स्थल तक ले गए। इस दौरान एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, एसडीओपी सचिन परते, तहसीलदार यशोवर्धन सिंह, सीएमओ दुर्गेश सिंह, शहरी थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा, देहात थाना प्रभारी गौरव तिवारी अपनी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में व्यवस्था में लगे हुए हैं।


By - sagar tv news
25-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.