सागर- सड़कों पर निकला कंधे वाली काली का चल समारोह, अद्भुत नजारा देखते ही रह गए लोग
चल माई, चल माई, चल माई काली माई जी हां हर बार की तरह जब सागर की सड़कों पर पुरव्याउ वाली कंधे वाली काली का चल समारोह निकाला गया तो हर किसी की जुबान पर यही बात थी। वहीं जब शहर की मुख्य जगहों से माता रानी का चल समारोह होकर सागर शहर के हृदय स्थल तीन बत्ती पर पहुंचा तो यहां का नज़ारा ही बदल गया।
पहले कहारों ने यहां एक चक्कर लगाया। उसके बाद आगे बढ़ गए और कुछ देर बाद कंधे वाली फिर तीन बत्ती पर पहुंची तो शानदार आतिशबाजी के बीच गौर मूर्ति के एक के बाद एक कई चक्कर लगाए। इस दौरान लोग चल माई काली माई का जयकारा लगा रहे थे। तालियां बजा रहे थे। और सभी ने कंधे वाली काली के दर्शन किये। कई लोगों ने इस पल को अपने कैमरों में कैद कर लिया, लोग काफी दूर-दूर से माँ के दर्शन करने आये हुए थे। इस साल कंधे वाली काली का 119 वां साल था। इसके बाद देवी माँ का विसर्जन किया गया।
माता के भक्त उनकी एक झलक पाने दर्शन करने के लिए काफी उतावले थे। सैंकड़ों की संख्या में तो लोग उनके चल समारोह में चल रहे थे। वहीं हज़ारों की संख्या में लोग पलक पावड़े बिछाकर उनके दर्शनों का इंतजार कर रहे थे।