सागर की पुलिस लाइन पर जब पुलिस अधिकारियों ने किया हवाई फायर

 

MP के सागर जिले में दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन किया गया। सागर की पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए।

 

 

इस पूजा में पुलिस उप महानिरीक्षक सागर सुनील के जैन, पुलिस अधीक्षक सागर अभिषेक तिवारी मौजूदगी में हवन पूजन हुआ, मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान पूर्वक शस्त्रों का पूजन किया गया। इसके बाद अधिकारियों ने हवाई फायर और वाहनों को भी चलाया

 

 

24 अक्टूबर 2023 दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है. यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. इसी दिन को भगवान राम ने रावण का वध किया था, जिसे अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में मनाया जाता है. इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था. इस दिन देश भर में अलग-अलग जगहों पर रावण दहन किया जाता है. इस दिन शस्त्रों की पूजा भी की जाती है.

 

 

पुलिस उप महानिरीक्षक सागर सुनील के जैन, पुलिस अधीक्षक सागर अभिषेक तिवारी ने पुलिस लाइन में दशहरा पूजन किया गया जिसमें शास्त्र पूजन और वाहनों की पूजा की गई इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रक्षित निरीक्षक शहर के थाना प्रभारी और अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।


By - sagar tv news
24-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.