सागर-दशहरा से पहले फिर बड़ी घटना हो गई, इसमें सरपंच भी शामिल

 

सागर जिले के बंडा में दशहरा से पहले एक सनसनी खेज खबर सामने आई है जिसमे पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक युवक का मर्डर कर दिया गया, इसमें पुलिस ने 7 लोगो पर मामला दर्ज किया है इसमें गांव के सरपंच का नाम भी शामिल है,

 

 

घटना बहरोल थाना क्षेत्र के निमोन गांव की है, घटना से नाराज परिजनों ने मगरधा और साजी तिगड्डा के बीच चक्का जाम लगाया है,

 

 

प्राप्त जानकारी अनुसार अरविंद लोधी का पुष्पेंद्र लोधी, महेंद्र लोधी और सरपंच गब्बर लोधी के साथ पहले से विवाद चल रहा है। जिसको लेकर शाम के समय खैर माता मंदिर के दर्शन करने गए अरविंद लोधी के पक्ष और पुष्पेंद्र लोधी के पक्ष के बीच विवाद हो गया।

 

 

जिसमे अरविंद सिंह लोधी को घायल अवस्था में बी एम सी सागर ले गए जहां मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही अरविंद लोधी ने दम तोड़ दिया, बंडा पुलिस ने सात लोगो के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है,


By - sagar tv news
21-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.