सागर-विश्वविद्यालय के स्टेनफोर्ड के 4 शिक्षकों अमेरिका की वैज्ञानिकों की सूची में मिला स्थान
विश्व के सर्वश्रेष्ठ 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में सागर के डा. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के 4 शिक्षकों को स्थान मिला ह। स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय अमेरिका और एल्सिवियर पब्लिशर्स द्वारा हाल ही में दुनिया भर के 2 प्रतिशत सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों की सूची जारी की गई है।
जिसमें विश्वविद्यालय के चार शिक्षक प्रो. एसपी व्यास, प्रो संजय कुमार जैन, प्रो. नवीन कांगो और डा वंदना विनायक के नाम शामिल हैं। सूची के अनुसार विज्ञान के 22 क्षेत्रों और 174 उपक्षेत्रों से संबंधित वैज्ञानिकों का डाटाबेस तैयार किया जाता है।
जिसमें उन वैज्ञानिकों को शामिल किया जाता है, जिनके साल भर में कम से कम पांच शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं। इस रिसर्च में साइटेशन की स्टैण्डर्ड डाईज्ड इन्फोर्मेशन और इंडेक्स को ऑथरशिप को आदि को ध्यान में रखते हुए सूची तैयार की जाती है।
इस सूची में विश्वविद्यालय के पूर्व शिक्षक और पूर्व छात्र भी षामिल हैं। जो देश विदेश की विभिन्न संस्थाओ में कार्यरत हैं। शिक्षकों की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो नीलिमा गुप्ता ने बधाई दी है और खुषी जाहिर की।