सागर रेंज के नवागत डीआईजी ने पदभार संभाला सागर में पहले भी पदस्थ रह चुके
सागर रेंज के नवागत डीआईजी सुनील कुमार जैन ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। वे डीआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल से स्थानांतरित होकर आए है।
वे सागर से भलीभांति परिचित हैं। इसके पहले वे सेनानी 10 वीं वाहिनी विसबल सागर में पदस्थ रह चुके है। इस मौके पर अधिकारी कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और नवागत डीआईजी ने कर्मचारियों का परिचय लिया।