सागर के इस गाँव की बेटियों ने महाकाल की नगरी में लहराया परचम जिले का नाम किया रोशन

 

मध्यप्रदेश के उज्जैन में पहली बार आयोजित खेलो एमपी राज्य स्तरीय मलखंब प्रतियोगिता अंडर 18 बालिका वर्ग में सागर जिले की शाहगढ़ की 5 बालिकाओं ने सागर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए इंदौर को हराकर सिल्वर मैडल पर अपना कब्जा जमाया।

 

साथ ही शाहगढ़ की रुचि पाल ने भी बेहतरीन खेल करतब दिखाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। गौरतलब है, कि बीते दिनों उज्जैन में खेलो एमपी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ था।

 

जिसमें शाहगढ़ की सुहाना चौरसिया, रेखा पाल, भारती यादव, वैष्णवी सेन और रुचि पाल ने सागर संभाग का प्रतिनिधित्व कर सागर संभाग को रजत पदक दिलवाया था।

 

 

ये सभी बालिकाएं मोहित भल्ला के निर्देशन में संचालित मां दुर्गाशक्ति कन्या व्यायाम शाला में सालों से कड़ी मेहनत करती आ रही है।

 

 

व्यायाम शाला में ही इन सभी बच्चियों को तराशा गया था। इन बच्चियों की शाहगढ़ वापसी पर नगर वासियों ने स्वागत किया। वही बच्चियों ने बीईओ अशोक तिवारी के गले में मैडल डालकर अपनी खुशी का इजहार किया ।


By - sagar tv news
05-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.