कमलनाथ ने उज्जैन की घटना को लेकर सरकार पर जमकर सदा निशान और बच्ची से मिलने पहुंचे अस्पताल

 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रेप पीड़िता से मिलने के लिए इंदौर के एमटीएच अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी ली और कहा कि बच्ची की स्थिति देखकर दुख हुआ। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि पीड़िता फिलहाल शारीरिक तौर पर ठीक है। मेंटल ट्रॉमा में है जिसके लिए साइकेट्रिस्ट लगातार उसका इलाज कर रहे हैं।

 

 

इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि बच्ची की मानसिक स्थिति अभी ठीक नहीं है, उसको मेंटल ट्रॉमा से बाहर लाना जरूरी है। बच्ची के अच्छे से अच्छे इलाज के लिए डॉक्टर से चर्चा की है। कमलनाथ ने कहा कि पीड़िता की हर संभव मदद की जाएगी। अगर दिल्ली शिफ्ट करना है तो मैंने वहां पहले ही चर्चा कर ली थी, लेकिन उन्होंने कहा कि उसकी आवश्यकता नहीं है।

 

 

वहीं उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी दुर्घटना प्रदेश के नाम को कलंकित करती है। ऐसी घटनाएं रोज होती है, छोटी बच्चियों के साथ हो रहे कई अत्याचार तो सामने भी नहीं आते है। मध्यप्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर कहा कि एमपी महिला अत्याचार में नंबर वन पर है,

 

 

भ्रष्टाचार में नंबर वन पर है। राज्य को चौपट, घोटाला और भ्रष्ट बना दिया। गौरतलब है कि बीते दिन उज्जैन में एक 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदों ने गलत काम था, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गई थी। इस वीडियो भी सोषल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था।


By - sagar tv news
30-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.