सागर-पूर्वजों को तर्पण करने के लिए तालाब में नहीं था पानी नगर पालिका ने ऐसी की व्यवस्था खुली पोल

 

सागर जिले के खुरई में पितृपक्ष के पहले दिन अपने पूर्वजों को तर्पण करने के लिए लोगों को खासी समस्याओं का सामना करना पडा। बताया जा रहा है कि बड़े तालाब स्थित मंदिर घाट पर इस बार पानी न होने की वजह से लोगों परेशानी झेलनी पडी।

 

 

घाट से कुछ ही दूरी पर पानी था, हालांकि, नगर पालिका ने वहां तखत डलवाकर टेंट की व्यवस्था की और लोगों ने तखत पर बैठकर अपने पूर्वजों को तर्पण किया। सुबह से ही तर्पण करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पंडित ने विधि विधान के साथ तर्पण कराया।

 

 

इसके अलावा बीना नदी और नरेन नदी में भी लोगों ने तर्पण किया। तर्पण करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, लेकिन यहां तखत कम होने से परेशानी पैदा हुई। लोगों को तर्पण करने के लिए इंतजार करना पड़ा। नगर पालिका ने तर्पण करने के लिए 6 तखत लगाए हैं। लोगों ने नगर पालिका से तखत और टेंट बढ़ाने को कहा है।


By - sagar tv news
29-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.