सागर-मंत्री गोविंद सिंह ने कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को बताया फ्लॉप, बोले न घर के रहोगे ना घाट के

 

सागर-मंत्री गोविंद सिंह ने कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को बताया फ्लॉप, बोले न घर के रहोगे ना घाट के

सागर-कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पर मंत्री ने दे दिया बड़ा बयान

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा सागर के बाद सुरखी विधानसभा में पहुंची। जिसमें कांग्रेस के चुनाव प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी शामिल हुए। जिन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। वहीं अब इस पर स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने रणदीप सिंह सुरजेवाला और अरुण यादव को आड़े हाथों लिया। मंत्री ने कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को मध्य प्रदेश में फ्लॉप बताया।

 

बोले की सुरखी विधानसभा में जो जन आक्रोश यात्रा आई थी उसमें सुरजेवाला जी और अरुण यादव ने जो शब्द कहे उस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, लेकिन इतना जरूर कहेंगे की सुरजेवाला जी आप हरियाणा में मुख्यमंत्री के सपने देख रहे थे जनता ने आपको विधानसभा का चुनाव हरा दिया। वहीं अरुण यादव जी आपका हाल तो मध्य प्रदेश की जनता से छिपा नहीं है जब कांग्रेस पावर में थी तब आपको दूध में मक्खी की तरह फेंक दिया था कमलनाथ जी ने, अब आप गांव-गांव गली-गली में घूम रहे हैं पसीना निकाल रहे हैं कांग्रेस पुनः 2 महीने बाद आपको घर का रास्ता दिखा देगी। न घर के रहोगे ना घाट के। इसलिए अच्छी भाषा का उपयोग करो।


By - sagartvnews
28-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.