सागर-विवि परिसर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री, डॉ. गौर और पं. रविशंकर शुक्ल की समाधि पर किया नमन

 

कांग्रेस की जन आक्रोष यात्रा सागर की हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय पहुंची। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने डॉक्टर हरि सिंह गौर और पंडित रविशंकर शुक्ल की समाधि को नमन कर गौर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

 

 

इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सीपी मित्तल, यात्रा के सह प्रभारी गुड्डू राजा बुंदेला, जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार साथ थे। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर यात्रा की अगवानी की।

 

 

इसके बाद यादव ने शहीद कालीचरण तिवारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद जन आक्रोश यात्रा का काफिला तीन बत्ती पहुंचा और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और सीपी मित्तल ने गौर मूर्ति पर माल्यार्पण किया। साथ ही हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान अरुण यादव और सीपी मित्तल का कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया।


By - sagar tv news
28-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.