सागर- मंत्री के क्षेत्र में बोले यादव, यहां कन्यादान योजना में बेटियों को नकली टीवी भी दिए जाते हैं

 

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के नेतृत्व में सागर जिले के रहली विधानसभा पहुँची। यात्रा के दौरान विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर, गढ़ाकोटा और रहली में आमसभा का आयोजन किया गया।

 

जिसमें यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। बताया जा रहा है कि गढाकोटा पहुंची जन आक्रोश यात्रा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और पैदल कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य बस स्टैंड पहुंचे।

 

 

बस स्टैंड पर आम सभा का आयोजन किया गया। जहां कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री जीवन पटेल और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कमलेश साहू सहित पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने संबोधित किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

 

 

उन्होंने कहा कि जनता का आक्रोश खेत खलियानों में नजर आता है। जनता का आक्रोश नौजवानों, बहन बेटियों में नजर आता है। इसके साथ ही उन्होंने लोकनिर्माण मंत्री गोपाल भार्गव पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां कन्यादान योजना में बेटियों को नकली टीवी भी दिए जाते है।


By - sagar tv news
28-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.