सागर के एक मंदिर में दिखा अद्भुत नज़ारा, भगवान भोलेनाथ की पिंडी से लिपटा रहा सांप

 

सागर के एक मंदिर के पास अचानक से लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। और चर्चा का विषय भी बन गया की भोलेनाथ से मिलने सांप आया है।

 

क्योंकि सांप भगवान शंकर की पिंडी से लिपटा हुआ था। ये नज़ारा शहर के किले घाट से लगा हुआ मन्नू घाट का बताया जा रहा है। जहाँ सालों से शंकर जी का मंदिर बना हुआ है। दरअसल हर रोज की तरह यहाँ पर श्रद्धालु दर्शन के लिए आये हुए थे।

 

 

जब उन्होंने इस तरह का नज़ारा देखा तो हैरान रह गए। तस्वीरों में देखा जा सकता है की सांप किस तरह आराम से पिंडी से लिपटा है। आसपास मौजूद लोगों ने इस अद्भुत नज़ारे को अपने मोबाइल के कैमरों में कैद कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक लोग इसे भगवान की महिमा मान रहे हैं।


By - sagar tv news
27-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.