सागर- जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा प्रत्याशी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

 

भाजपा सरकार द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा सागर जिले के बण्डा विधानसभा के बहरोल क्षेत्र से बण्डा पहंुची। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासियों ने यात्रा का स्वागत किया। रथ पर सवार उप्र के केबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया एवं भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह लंबरदार पर नगरवासियों ने पुष्पवर्षा की।

 

जन आशीर्वाद यात्रा बण्डा के बरा स्टेंड पर पहुंचकर जनसभा में परिवर्तित हो गयी। जहां पर केबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव, उप्र के केबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया एवं भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह लंबरदार ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह लंबरदार को भारी मतों से विजयश्री दिलाने की अपील की।

 

बताया जा गया कि जन आशीर्वाद यात्रा ने रोड शो भी किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए आम सभा स्थल बरा चौराहा पहुंची। लोगों ने रोड शो पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विवेक मिश्रा एवं उमेश जैन ने किया। आभार कार्यक्रम प्रभारी नगर परिषद अध्यक्ष वैभवराज कुकरेले ने माना।

 

 

जनआशीर्वाद यात्रा एवं कार्यक्रम में बण्डा नगर ग्रामीण क्षेत्र एवं शाहगढ़ क्षेत्र से कई कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रही। वही, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में बण्डा युवा मोर्चा अध्यक्ष कपिल यादव की टीम ने पैदल मार्च कर भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।


By - sagar tv news
20-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.