सागर पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा, भाजपा ने दिखाया पूरा दम खम

 

जन आशीर्वाद यात्रा के तहत भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारी और ज्यादा तेज कर दी है प्रदेश भर में अलग-अलग जगहों से भाजपा जन आशीर्वाद यात्राएं निकाल रही है। इसी को लेकर सोमवार को सागर में भी यात्रा पहुंची थी।

 

जिसका कई जगहों पर भव्य तरीके से स्वागत किया गया। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा, भाजपा नेत्री सुधा यादव मौजूद थी। कई विधानसभाओं से होती हुई जन आशीर्वाद यात्रा नरयावली से सागर विधानसभा में पहुंची।

 

जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर के अलावा विधायक शैलेन्द्र जजिन भाजपा जिलाध्यक्ष भी मौजूद थे। सिविल लाइन में यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद कालीचरण चौराहा, गोपालगंज, बस स्टैंड, तीन मढ़िया और परकोटा से यात्रा निकली।

 

जिसका कई जगहों पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद तीन बत्ती, कटरा होते हुए रथ नमक मंडी सभा स्थल के पास पहुंचा जहाँ सभा का आयोजन किया गया था।

 

इस दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कई लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।वहीं कार्यक्रम को सीएम के अलावा प्रभात झा और नगर विधायक शैलेन्द्र जैन ने सम्बोधित किया।

 

 
 

By - sagar tv news
20-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.